कुल्लू में चरस की खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Crime Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

19 मई। जिला कुल्लू पुलिस ने मणिकर्ण घाटी के बग यादा में एक युवक से 1 किलो 384 ग्राम चरस बरामद करने ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगामी जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक विशेष टीम रात को मणिकर्ण घाटी में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बग यादा के पास जब टीम पैदल गश्त कर रही थी, तभी एक युवक ब्लादी गांव से आता हुआ दिखाई दिया। युवक ने अपने हाथ में एक बैग पकड़ा हुआ था। जैसे ही युवक ने सामने से पुलिस टीम को देखा तो भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हुआ और उसकी तलाशी ली, तो उसके पास बैग में चरस निकली। बैग से 1 किलो 384 ग्राम चरस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

News Archives

Latest News