प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत आगजनी को रोकने हेतु डा. बिन्दल ने फायर अधिकारियों के साथ की बैठक

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

17 मई। विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत आगजनी की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण पाने के लिए  आज फायर आफिस नाहन में फायर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल, एसडीएम रजनीश, अधिशासी अभियंता जल शक्ति आशीष राणा, व फायर बिग्रेड के अधिकारी उपस्थित रहे।
डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि नाहन शहर में जो फायर हाईडेंट लगाए गए हैं उनकी हर महीने टेस्टिंग की रिपोर्ट एसडीएम व पुलिस अधीक्षक को प्रेषित की जाएगी।
इसके साथ ही कल यानि 18 मई को एसडीएम नाहन की अध्यक्षता में एक मैसिव ड्रिल (सघन अभ्यास) की जाएगी जिसमें फायर बिग्रेड, जल शक्ति विभाग और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे ताकि संभावित अगजनी की दुर्घटना की सूरत में विलंब को रोका जा सके।
डा. बिन्दल ने कहा कि गत 16 मई को जो आगजनी की घटना नाहन शहर कीे तंग गली में हुई, उसमें फायर बिग्रेड के प्रयास से आग पर अच्छी तरीके से काबू पाया गया परन्तु एक्सरसाईज अच्छी की होती तो 15 मिनट और बचाए जा सकते थे, इस विषय पर बैठक मंे कड़ा संज्ञान लिया गया है।-

News Archives

Latest News