भाजपा सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में नाहन विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विहंगम प्रयास : डॉ बिंदल

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

14 मई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल ने शनिवार को जिला मुख्यालय कहां स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान विधायक ने शिक्षा के क्षेत्र में नाहन विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों की उपलब्धियां गिनवाई। साथ ही कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरे नाहन विधानसभा क्षेत्र में विहंगम प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले स्कूलों के लिए स्वीकृत धनराशियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए भवनों के निर्माण के लिए जहां कुल 22 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई, तो वही वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों के रखरखाव हेतु 1 करोड़ 8 लाख रुपये व्यय किए गए। विधायक बिंदल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन के नके भवन का कार्य भी जोरों पर चल रहा है, तो वहीं आईआईएम सिरमौर का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नाहन विधानसभा क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। डॉ राजीव बिंदल, विधायक, नाहन

News Archives

Latest News