DNN सोलन
सोलन में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सोलन में प्रर्दशन किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धर्मशाला विधानसभा के बाहर लगाए गए खालिस्तान झंडे के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए डीसी सोलन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सोलन विधानसभा अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। पुलिस का खुफिया तंत्र फेल हो चुका है, लेकिन प्रदेश की जयराम सरकार उटपटांग बयान बाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने खलिस्तानियों को दिन के उजाले में झंडे लगाने की नसीहत दी है जो कि शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता में रहने का भाजपा को कोई भी अधिकार नहीं है। वहीं उन्होंने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की मिलीभगत से ही यह पेपर लीक हुआ है जिससे हजारों बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है।
उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले विधानसभा धर्मशाला परिसर में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा खालिस्तान के झंडे लगाए गए व लीपापोथी कि गई जिसके चलते पूरे प्रदेश मै अशांति का माहौल खड़ा हो गया हैं और प्रदेश कि सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जब विधानसभा जैसा परिसर सुरक्षित नहीं है तो पूरे प्रदेश कि सुरक्षा कैसे सरकार कर सकती है। सरकार की खुफिया एजेंसी व पूरा प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है और ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार को प्रदेश कि जनता की सुरक्षा से कोई लेना देना नही है ना सरकार को चिंता है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा परिसर धर्मशाला में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं सरकार लगवा पाई है जिसके चलते इतनी बड़ी ढील सुरक्षा में वहा पर घटी है और अभी तक आरोपियों का पता तक प्रदेश सरकार नहीं लगा पाई है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि मामला प्रदेश व देश की सुरक्षा से संबंधित है जिसके चलते आम आदमी पार्टी बहुत ही सजग है और प्रदेश कि जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास आपके माध्यम से कर रही है।















