DNN सोलन (पूजा वर्मा)
08 मई। देवभूमि जनहित पार्टी के अध्यक्ष रोमित सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में खालिस्थान के झंडे व नाम लिखिने केबाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने कानून व सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल दी है। रुमित ने प्रदेश की जय राम ठाकुर व खुफिया एजेंसियों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब स्वर्ण अपनी जायज मांगो को लेकर इन्हें काले झड़ेदिखाते हैंतो पुलिस भारी दल बल के साथ उन्हें रोकने के लिए तैनात होजाती है, लेकिन प्रदेश के खालिस्थान के झंडे लग गए और पुलिस को पता तक नहीं चला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे महफूज जगह हिमाचल विधानसभा के मुख्य गेट पर खालिस्थानियों झड़ेलगा दिए जाते हैं। ऐसे में सरकार के खुफिया तंत्र सहित सभी सरकारी तामझाम फेल साबित हुए है।















