सड़क हादसे में महिला की मौत, कार के साथ हुई टक्कर

Crime Hamirpur Himachal News

DNN हमीरपुर।

जिला मुख्यालय से सटे पक्का भरो से बाईपास मार्ग पर स्कूटी व गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी पर बैठी महिला की मौत हो गई है। हादसा शनिवार शाम के समय पेश आया जब दंपत्ति स्कूटी पर सवार होकर भोटा की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि भोटा की तरफ महिला का मायका पक्ष है। वहां के लिए दंपत्ति जा रहा था कि बाइपास मार्ग पर कार के साथ टक्कर हो गई। कार की टक्कर के बाद स्कूटी सवार महिला की गिरकर मौत हो गई जबकि व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अचानक हुए इस हादसे के बाद ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के हार होलवीं गांव में मातम पसर गया है।हादसे में हार होलवीं की 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। वहीं महिला के पति को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद घायलों को हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के दौरान ही महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। महिला अपने पीछे पति व दो बच्चे छोड़ गई है। बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है जबकि बेटी आठवीं की पढ़ाई कर रही है। पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News