डॉ वाईएस परमार विश्वविद्यालय की कमान संभालेंगे राजेश्वर चंदेल वाइस चांसलर नियुक्त

Others Solan

DNN सोलन। 7 मई । हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजेश्वर सिह चंदेल (Dr. Rajeshwar Chandel) को नौणी यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया। चंदेल सोलन मे जाना माना नाम हैं। इस नियुक्ति के साथ ही डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी (Nauni) के वाइस चांसलर पद को लेकर चल रही दौर भी समाप्त हो गई है । 5 मई को कृषि भवन दिल्ली में सिलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। इसमें वीसी पद के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई। सिलेक्शन कमेटी ने वीसी पद के लिए अंतिम नाम भी फाइनल कर दिए हैं। अब राज्यपाल हिमाचल ने वीसी के नाम पर अंतिम मुहर लगाई है।

डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर का पद 31 मार्च 2022 को डॉ. परविंद्र कौशल के रिटायर हो जाने के कारण रिक्त हो गया था। इस दौरान यूनिवर्सिटी के डॉयरेक्टर रिसर्च डॉ. रविंद्र शर्मा को एक्टिंग वीसी बनाया गया था। जानकारी के अनुसार कृषि भवन दिल्ली में 5 मई 2022 हुई सिलेक्शन कमेटी की बैठक में कमेटी के सदस्यों ने वीसी पदों के लिए शॉट लिस्ट किए सभी नामों पर चर्चा की। जानकारी के अनुसार दिल्ली में वीसी पद के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसके लिए नौणी यूनिवर्सिटी से एक वैज्ञानिक और दो नॉन टीचिंग स्टाफ भी दिल्ली गया था। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल नाम राज्यपाल को भेजे गए, जहां डॉ. चंदेल के नाम पर अंतिम मुहर लगी।
नौणी यूनिवर्सिटी के डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल के अलावा डॉ. केडी शर्मा, डॉ. एचआर गौतम, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ.जगदीश कुमार, डॉ. बीएस ढिल्लों, डीएमआर सोलन के निदेशक डॉ. वेदप्रकाश शर्मा समेत करीब 15 वैज्ञानिक वीसी पद के लिए शॉटलिस्ट किए गए थे। इसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब व अन्य राज्यों के वैज्ञानिक भी शामिल थे। इसमें डॉ. राजेश्वर चंदेल को वीसी पद की जिम्मेवारी दी गई।

News Archives

Latest News