चंबा, तीसा और डलहौजी न्यायालय परिसरों में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन

Chamba Himachal News
DNN चम्बा
5 मई जिला एवं सत्र न्यायालय चम्बा परिसर और जिला के तीसा और डलहौजी न्यायालयों में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विशाल कौंडल ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान अपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एन आई एक्ट के मामले, धन वसूली के मामले आदि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विभाग के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन भत्तों और सेवानिवृत्त से संबंधित मामलों की भी सुनवाई कर निपटारा होगा।
 उन्होंने यह भी बताया कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं लोक अदालत में उन मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। कोई भी इच्छुक व्यक्ति यदि अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहता है तो वह 14 मई या उससे पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय चम्बा या सम्बंधित न्यायालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01899-226309 पर संपर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News