दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

Crime Shimla

 

DNN शिमला 5 मई ।

जिला शिमला के समोली में शादी समारोह से वापस अपने गांव भोलाड लौट रहे 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भोलाड निवासी देविंद्र अपने 3 साथियों के साथ अपनी गाडी से वापस गांव लौट रहा थे। इसी बीच देर रात को गाडी छुपाडी गांव के करीब पगडंडी से गिर गई। बुधवार देर रात को हुए इस हादसे का पता वीरवार सुबह तब चला, जब घास लेने खेत जा रही गांव की एक महिला की नजर दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी पर पड़ी।

इसके बाद उसने ग्रामीणों को मामले की सूचना दी। ग्रामीणों मौके पर पंहुचे तो हादसे का शिकार हुए चारों लोग मृत पाए गए। उधर डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस का दल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा और मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।

Latest News