DNN कुल्लू 4 मई ।
मणिकर्ण घाटी के खीरगंगा ट्रैक पर निकला दिल्ली के पर्यटकों का एक दल रास्ता भटक गया, जो खीरगंगा के जंगलों में फंस गया था। जिसे पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकला लाया है। जानकारी के अनुसार नभू कॉलौनी दिल्ली के चार पर्यटक परिवार कालगा से ट्रैक रूट पर खीरगंगा के लिए एक मई को निकले थे, लेकिन वे जंगल में रास्ता भटक गए। जब पर्यटकों को रास्ता भटकने का एहसास हुआ तो कसोल स्थित जिस होटल में वे ठहरे थे उस होटल के मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी और होटल मालिक ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।


पुलिस ने सूचना मिलते ही रेस्क्यू की टीम और पुलिस के जवान पर्यटकों को रेस्क्यू के जवान रवाना किए। लिटल रेविल एडवेंचर सर्च एंड रेस्क्यू टीम के डायरेक्टर शिव राम ने बताया कि उनकी टीम के सदस्य महेंद्र सिंह, सुनील नेगी, इरफान और जीवन आदि ने पुलिस के साथ मिलकर चार पर्यटकों को जंगल से सुरक्षित निकाला। जंगल में फंसे इन पर्यटकों में दिल्ली निवासी तुषार पुत्र सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वे मणिकर्ण घाटी घूमने आए थे और 30 अप्रैल को वे घाटी पहुंचे थे। उनके साथ उनका दोस्त शशांक, बहन प्रीतिका और पिता सुशील कुमार थे और वे सभी एक मई को खीरगंगा ट्रैक पर निकले थे, लेकिन रास्ते का अनुमान नहीं होने के कारण वे जंगल में भटक गए। लिहाजा पुलिस के अनुसार चारों पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है और किसी को भी किसी तरह की चोटें आई है और सभी का स्वास्थ्य ठीक है। सुरक्षित निकालने के बाद यह चारों पर्यटक अपने घर दिल्ली लौट गए हैं।















