काठा में आग से 50 झुग्गियां जली , 9 साल के बच्चे की मौत

Baddi + Doon Crime

DNN बद्दी ( किरण चड्ढा)

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास झुग्गियों में अचानक आग लगने से लगभग 50 झुग्गियां जलकर राख हो गई वहीं एक 9 साल के बच्चा जिंदा जल गया। यही नहीं इन झुग्गियों में प्रवासी कामगारों की लाखों रूपए की नगदी व सामान के साथ-साथ एक मोटरसाईकल व स्कूटर भी राखा हो गया । जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र काठा के पास लगी झुग्गियों से अचानक धूंआ निकलते देखा तो किसी ने इसकी सूचना अग्रिशमन विभाग को दी व देखते ही देखते यह धूआं आग में तबदील हो गया व झुग्गियों में ब्लास्ट होने शुरू हो गये । धमाके सुनते ही वहां लोग एकत्रित हो गये व झुग्गियों में सौ रहे बच्चे व कुछ अन्य लोग बाहर भाग कर बाहर निकलने लगे । परन्तु एक बच्चा जिसकी पहचान सूरज (9)  निवासी बराली उत्तर प्रदेश झुग्गियों से बाहर नहीं आ सका व आग की भेंट चढ़ गया। मौके पर फायर विभाग व पुलिस की टीम ने जल्द आग पर काबू पाया परन्तु हवा का रूख तेज होने के चलते 50 झग्गियां व उसमें रखा सामान पूरी तरह से जल गया।

 

एस.डी.एम. नालागढ़ प्रशांत देष्टा व तहसीलदार बद्दी भी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहूंचे व प्रभवित लोगों को जरूरी राहत देने की बात कही । डी.एस.पी. बद्दी खजाना राम का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को मौके पर भेज दिया गया था व आग से  50 झुग्गियां राख हुुई है वहीं एक बच्चे की जान भी गई है। फायर अधिकारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहूंच गई थी परन्तु आग एकदम फैलने से पचास झुग्गियां व उसमें रखा सामान जल गया वहीं एक 9 वर्ष के बच्चे की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आग से हुए नुकसान का जायजा लगाया जा रहा है। उन्होंने आग लगने का कारण शॅाट सर्कट या सिलेंडर फटना हो सकता है।

 

News Archives

Latest News