नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने जताया कांग्रेस आलाकमान का आभार, कहा-पार्टी की मजबूती के लिए करेंगे काम

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

27 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति से श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के युवा विधायक विनय कुमार का राजनीतिक कद बढ़ा है। कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए विधायक विनय कुमार ने कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। साथ ही नियुक्ति के पहले ही दिन जनसंपर्क अभियान के दौरान विनय कुमार ने रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी को झटका दिया है। यहां करीब 1 दर्जन परिवार भाजपा का दामन छोड़ विनय कुमार के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए को कांग्रेस में शामिल हुए है।
दरअसल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लानाचेता, ग्राम पंचायत चोकर व नोहराधार पंचायत के सीमावर्ती इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। विधायक को नई जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार का ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। वहीं इस बीच विनय कुमार ने जनसंपर्क अभियान के दौराम तीन पंचायतों लानाचेता, चोकर व नोहराधार के क्षेत्र को जोड़ती हुई गवालियों से पनारा सड़क मार्ग का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने अपनी नियुक्ति के लिए आलाकमान का आभार व्यक्त किया। शादी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सांसद प्रतिभा सिंह की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और सभी एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को सत्ता में लाने के प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि आज जनसपंर्क अभियान के दौरान 12 परिवारों ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है। उन्होंने बताया कि जनसपंर्क अभियान में कांग्रेस पार्टी को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

News Archives

Latest News