नालागढ़ से पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार

Crime Nalagarh

DNN (श्वेता भारद्वाज)
नालागढ़ से हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद नालागढ़ पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि हत्या के एक आरोपी को कंडा पुलिस अदालत में पेश करने के लिए नालागढ़ लाई थी। सुबह यह नालागढ़ में पहुंच गए और यहां पर हत्या आरोपी ने शौचालय जाने की बात कही और यहीं पर शौचालय की खिड़की से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Watch video

News Archives

Latest News