चम्बा में रावी नदी में गिरी कार तीन युवको की हुई मौत

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा(पूजा वर्मा)
17 अप्रैल हिमाचल में सडक हादसे बढ़ते ही जा रहे है । आए दिन सडक हादसे में लोगों की जान जा रही हैं ।ऐसा ही एक हादसा चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत खड़ामुख-होली मार्ग पर हुआ। यहां रावी नदी में एक कार गिर गई । जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और नदी से तीनों युवकों के शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन जल स्तर अधिक होने के चलते आसानी से शवों को बाहर नहीं निकाला जा सका घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस के अनुसार कार गरोला के समीप झिरडु मोड़ पर अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिरी। इस कार में ग्राम पंचायत उल्लांसा के तीन युवक सवार थे। उधर, पुलिस थाना प्रभारी भरमौर बाबू राम शर्मा ने बताया भरमौर पुलिस को सूचना मिली की रावी नदी में कार गिरी हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। पर्वतारोहण टीम के साथ सर्च अभियान छेड़ा गया। लेकिन, रात व रावी नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण कोई सुराग नहीं लग पाया था। ऐसे में रविवार को फिर से युद्धस्तर पर अभियान छेड़ा गया और कुछ देर पहले तीनों के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही आगमी कारवाई शुरू कर ली हैं।

News Archives

Latest News