सोलन नगर निगम ने 82 विभिन्न कार्यों के लिए लगाए 2 करोड़ 55 लाख के टेंडर

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

अगले 2 महीने के अंदर सोलन शहर (Solan City) में विकास कार्य तेज गति से होते दिखाई दे सकते हैं। पिछले लंबे समय से विकास कार्य यहां पर ठप पड़े थे। सोलन नगर निगम (Solan Nagar Nigam) के तहत पड़ने वाले विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से नगर निगम ने करीब 2 करोड़ 55 लाख रूपए के कार्य विभिन्न ठेकेदारों को आवंटित किए हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया है। सोलन नगर निगम बनने के बाद से ही यहां पर छोटे-छोटे कार्य किए जा रहे थे लेकिन अब कोरोना कॉल से बाहर निकलते हुए नगर निगम ने सोलन शहर में 82 विभिन्न कार्यों के टेंडर लगाए हैं और ठेकेदारों को टेंडर आवंटित करने के साथ ही इन्हें पूरा करने के लिए 2 महीने का समय दिया गया है। तय समय के अंदर ठेकेदारों को यह कार्य पूरे करने होंगे।

जानकारी के अनुसार सोलन नगर निगम बनने के बाद से सभी को उम्मीद थी कि शहर में तेजी से विकास कार्य होंगे लेकिन कोरोना के चलते यहां पर विभिन्न प्रकार के विकास कार्य व गतिविधियां शुरू नहीं हो पाई थी, लेकिन अब कोरोना के मामलों में कमी आते ही व सरकार द्वारा सभी प्रकार की पाबंदियां हटाने के साथ सोलन नगर निगम ने भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, डंगों, रास्तों के निर्माण में तेजी से कार्य करना शुरू कर दिया है।

 

देखें किस वार्ड को मिला कितना पैसा

नगर निगम ने 2 करोड़ 55 लाख रुपए के टेंडर नगर निगम के तहत पड़ने वाले 17 वार्डों में 82 विकास कार्य करने के लिए लगाए हैं। इनमें सर्वाधिक कार्य वार्ड नंबर 1 व 3 में होंगे। यहां पर 9 कार्य करने के लिए 31,85,915 रुपए के कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इसी प्रकार से वार्ड नंबर 2 में चार विकास कार्य होंगे जिन पर 15,04,684 का खर्चा आएगा। वार्ड नंबर 4 में 3 विकास कार्यों पर 13,69,436 खर्च किए जाएंगे। वार्ड नंबर 5 में 2 विकास कार्य किए जाएंगे। जिनमें 4,61,417 के खर्चे का अनुमान है। वार्ड नंबर 6 में 3 कार्य शुरू होंगे। जिनमें 4,76,084 खर्च का आकलन किया गया है। इसी प्रकार से वार्ड नंबर 7 में 4 विकास कार्य शुरू होंगे। जिनमें 11,35,091 रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार से वार्ड नंबर 8 में 6 नए कार्यों पर 25,14,682 खर्च किए जाएंगे और नंबर 9 में 4 नए कार्य शुरू होंगे। जिनमें 10,34,472 के खर्च का अनुमान है। इसी प्रकार से वार्ड नंबर 10 में 7 नए कार्य शुरू होंगे जिन पर 18,20,218 खर्च किए जाएंगे। वार्ड नंबर 11 में 4 नए कार्य शुरू होंगे जिनमें 6,72,124 रुपए खर्च होंगे। वार्ड नंबर 12 में 3 नए विकास कार्य शुरू होंगे जिन पर 19,52,624 रुपए खर्च किए जाएंगे। वार्ड नंबर 13 में 3 नए कार्य शुरू होंगे। जिनमें 5,45,364 खर्च किए जाएंगे। ठीक इसी प्रकार से वार्ड नंबर 14 में 8 नए कार्य शुरू होंगे जिन पर 18,69,996 रुपए खर्च किए जाएंगे। वार्ड नंबर 15 में 5 नए कार्य शुरू होंगे जिन पर 19,91,771 रुपए खर्च होंगे। वार्ड नंबर 16 में 5 नए कार्य शुरू होंगे जिनमें 14,31,774 रुपए खर्च किए जाएंगे। ठीक इसी प्रकार से वार्ड नंबर 17 में 3 नए विकास कार्य शुरू होंगे जिन पर 10,35,990 रुपए खर्च किए जाएंगे। नगर निगम कमिश्नर राजीव कुमार (Rajeev Kumar) ने बताया कि शहर में शुरू किए जाने वाले कार्यों को लेकर एस्टीमेट बनाए गए थे और इनके ऑनलाइन टेंडर किए गए सभी कार्य संबंधित ठेकेदारों को आवंटित कर दिए गए हैं और उन्हें उन्हें पूरा करने के लिए 2 महीने का समय दिया गया है।

News Archives

Latest News