सुबाथू के नयानगर में दुकानों में लगी आग लाखों का नुकसान

Himachal News Others Solan

DNN कसौली

15 अप्रैल सुबाथू के नयानगर में एक फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग लग गई। घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग कुठाड़ से दो व सोलन से एक फायर गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। इस विषय में जानकारी देते हुए लीडिंग फायरमैन राजेश ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है दूसरी और आग लगने के कारण हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

 

Latest News