बद्दी 2 युवतियों का गला रेता 1 की मौत, 1 घायल

Crime Himachal News National/International

DNN बद्दी (किरण चड्ढा)

सोलन जिला के बद्दी  में जमीनी विवाद को लेकर हुई एक व्यक्ति की हत्या का मामला अभी पूरी तरह से सुलझा ही नहीं था कि वीरवार को यहां पर 2 युवतियों का गला रेतने का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। इनमें से 1 युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी बुरी तरह से घायल हो गई है।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। घटना बरोटीवाला थाना के तहत झाड़माजरी में घटी है। होस्टल में रह रही दो यूबतिओ पर जान लेवा हमला हुआ। घटना मेंएक कि मौत और दूसरी की हालत गंभीर होने पर उसे बददी अस्पताल से  पीजीआई रेफऱ किया है। अज्ञात हमलावर ने युवतियों के गले को चाकू से रेता दोनों युवतियां बददी की दवा उद्योग में काम करती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

जिस कालोनी में यह घटना घटी है घटना के बाद उसका गेट बंद कर दिया गया है। किसी को भी अंदर दाखिल नहीं होने दिया जा रहा है। पुलिस भी पूरे मामले में अभी तक कोई ब्यान नहीं दे रही है। एएसपी एनके शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

 

News Archives

Latest News