DNN सोलन
जीनियस ग्लोबल प्लेस्कूल सोलन ने नर्सरी क्लास के लिए ‘एनिमल सफारी’ का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी बच्चे अलग अलग पशु-पक्षियों की वेशभूषा मे सज धज कर पहुंचे और सुन्दर प्रस्तुतियां पेश की। स्कूल की प्रधानाचार्या नीति शर्मा ने कार्यक्रम में बच्चों को पशु पक्षियों के बारे में जानकारी दी। नीति शर्मा ने बताया कि जीनियस का उद्देश्य खेल खेल में सीखना है और इस तरह के आयोजन से बच्चों के लिए कुछ भी नया सीखना बेहद आसान और मज़ेदार हो जाता है। नीति ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में अपने आस पास रह रहे बेजुबान जानवरों के प्रति प्रेम बढ़ता है और आज दिन भर मछलियों को और पक्षियों को खाना खिलाया , इस तरह उनके साथ रहकर उनका ख्याल रखने से रेस्पोंसिबीटी का एहसास भी पैदा हुआ जो की एक सकारात्मक शुरुआत थी।
फैंसी ड्रेस में नर्सरी से आराध्या शर्मा , परिणिती, एकांश, तृषा, रुद्राक्ष, धार्मिक, आव्या और काव्या, आद्विका, सेहर, अनन्या, दिशांत, मेलीशा, अविष्का, रेयाण, श्रद्धेय और हेयान, हैप्पी, इशानी, आश्वी, सृष्टि और इजान ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।


















