राष्ट्रपति के सोलन दौरे को लेकर प्रशासन अल्र्ट, प्रबंध में जुटा

Education Himachal News National/International
DNN सोलन
महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हिमाचल आने के मध्य सोलन के संभावित प्रवास के दृष्टिगत यहां एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने की। विनोद कुमार ने इस अवसर पर कहा कि महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 22 मई, 2018 को सोलन आने का संभावित कार्यक्रम है। राष्ट्रपति इस दिन डॉ. यशवंत सिंह परमार बागावानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 9वें दीक्षांत समारोह के मुख्यातिथि होंगे। उपायुक्त ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के संभावित प्रवास के दृष्टिगत त्रुटिरहित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को विभिन्न व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। विनोद कुमार ने पुलिस, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अग्निशमन सेवाएं विभाग, प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड, पर्यटन विभाग सहित अन्य संबद्ध विभागों को राष्ट्रपति प्रवास के दृष्टिगत किए जाने वाले उपायों एवं बनाई जाने वाली व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग दिए गए कार्यों को निश्चित समय सीमा में पूरा करें ताकि महामहिम राष्ट्रपति के प्रवास में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

News Archives

Latest News