हिमाचल में HRTC बस फिर दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

08 अप्रैल। राजधानी शिमला में समरहिल के पास एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इनका उपचार चल रहा है। तीनों घायल ड्राइवर बताए जा रहे हैं। समरहिल के साथ लगते चैली के समीप यह हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि शिमला के चैली-धारकुफर रूट पर यह बस HP68- 4211 जा रही थी। इस दौरान वन विहार के पास हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब आधा दर्जन यात्री सवार थे। अधिकतर लोग स्कूल टीचर बताए जा रहे हैं। हादसे में सभी सवार सुरक्षित हैं।

News Archives

Latest News