ईवीएम, वीवीपीएटी भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक निरीक्षण

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

07 अप्रैल जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज यहां विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम) व वी.वी.पी.ए.टी. के भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक आतंरिक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर और सावित्री सांख्यान, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अनूप पराशर, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, तहसीलदार सोलन मुलतान सिंह, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest News