19 किलो 834 ग्राम चूरा पोस्त बरामद ARREST

Crime Nalagarh

DNN नालागढ़

उपमंडल नालागढ़ के तहत खरूणी में एक व्यक्ति के पास से पुलिस ने 19 किलो 834 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। बद्दी पुलिस के एसआइयू विंग के जवान खरूणी बाजार में मौजूद थे व उन्हे सूचना मिली कि रमेश कुमार गाव सैराई, डाकखाना सैराय पीपरिया तहसील समढे़र बंदायु उत्तर प्रदेश, जोकि बेलीखोल में एलीन उद्योग के पीछे किराये पर रहता है, चूरा-पोस्त बेचने का धधा करता है। पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति के कमरे की तलाशी ली तो कूलर के साथ एक सफेद रग की बोरी व छोटा तराजू बरामद किया। बोरी में 19 किलो 834 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। बद्दी के डीएसपी खजाना राम ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News