कसौली गोलीकांड में बेलदार की भी मौत

Himachal News

DNN चंडीगढ़
सोलन के कसौली में अवैध निर्माण गिराते समय हुए गोलीकांड में घायल लोक निर्माण विभाग के बेलदार गुलाब सिंह की पीजीआई में मौत हो गई है। बीती रात गुलाब का निधन हुआ। रविवार को पीजीआई से उसके शव को धर्मपुर लाया जाएगा। यहां पर राजकीय सम्मान के साथ गुलाब का अंतिम संस्कार होगा।


गौर रहे कि घटना के समय आरोपी विजय कुमार ने पहले गोली गुलाब पर चलाई थी, जिससे वह घायल हो गया था। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा था, जबकि इस घटना में मौके पर टीसीपी अधिकारी की मौत हो गई थी।

News Archives

Latest News