DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को छुट्टी वाले दिन प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। 18 आईएएस अधिकारियों को इधर-उधर कर दिया है। चंडीगढ़ में भाजपा की हुई बैठक में फीडबैक के आधार पर यह फेरबदल जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा की जगह अब लगातार 3 मुख्यमंत्रियों के साथ वित्त विभाग का दायित्व देखने वाले अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी को मुख्यमंत्री का नया प्रधान सचिव लगाया गया है।
प्रधान सचिव कार्मिक, ऊर्जा एवं उद्योग आर.डी.धीमान को उद्योग व तकनीकि शिक्षा के अलावा बागवानी विभाग का अतिरिक्त कार्य दिया गया है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य, गृह एवं विजिलैंस प्रबोध सक्सैना को टी.सी.पी. व हाऊसिंग के अलावा कार्मिक की अतिरिक्त जिम्मेवारी दी गई है। प्रधान सचिव बागवानी, आबकारी एवं काराधान व आई.टी. जगदीश चंद्र को आबकारी एवं काराधान के अलावा परिवहन एवं आई.टी. का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। प्रधान सचिव खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति ओंकार चंद शर्मा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के अलावा कृषि का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अतिरिक्त मुख्य सचिव बी.के.अग्रवाल को गृह एवं विजिलैंस के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सौंपा गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार खाची अब बाल्दी के स्थान पर वित योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम देखेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन राम सुभग सिंह को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन टी.सी.पी., यू्.डी, हाऊसिंग व युवा सेवाएं एवं खेल विभाग तरूण कपूर को ऊर्जा, वन, पर्यावरण विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी के साथ बिजली बोर्ड का चैयनमेन पद का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। प्रधान सचिव तकनीकि शिक्षा, पशुपालन व आर.टी.जी. संजय गुप्ता को आर्युवैद एवं सहकारिता का दायित्व दिया गया है। वह निशा सिंह को आर्युवैद विभाग के दायित्व से भारमुक्त करेंगे।




















