DNN सोलन
कंडाघाट उपमंडल के साधुपुल में एक निजी बस के गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई । जबकि 5 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया था। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम मौके पर है और घटना में एक की मौत व पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बस में कितनी सवारियां थी इसको लेकर अभी पुलिस मौके पर जांच कर रही है। फिलहाल अभी एक व्यक्ति के मौत व पांच लोगों के घायल होने की ही सूचना है।















