प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी बैंक खाते हो आधार से जोड़ें

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

25 मार्च। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रशांत सरकैक ने जिला के उन सभी किसानों से अपने बैंक खाता को आधार कार्ड के साथ जोड़ने का आग्रह किया है जो इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
सरकैक ने कहा कि भारत सरकार के निर्णय के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को लाभ के सुचारू रूप से हस्तांतरण के लिये बैंक खाता को आधार से लिंक करना जरूरी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वे जल्द से इस औपचारिकता का पूरा करवा लें ताकि आगामी किश्तों का सुचारू रूप से हस्तांरतण हो सके।

Latest News