30 मार्च तक भुगतान करें बिजली बिल का

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

25 मार्च। विद्युत मण्डल-1 के सहायक अधिशाषी अभियंता विमल प्रकाश ने उनके उपमण्डल के तहत ढालपुर, गांधीनगर, सरवरी, अखाड़ा तथा कोलीबेहड क समस्त उपभोक्ताओं को मार्च माह के बिजली के बिलों का भुगतान 30 मार्च तक करने की अपील की है। यदि किसी उपभोक्ता को बिजली बिल में कोई त्रुटि प्रतीत होतती है तो वह 28 मार्च तक कार्यालय में आकर लिपिक से जांच करवा सकता है। इसके लिये नया बिल तथा मीटर की रीडिंग को साथ लाएं। उन्होंने कहा कि भुगतान न करने पर अस्थाई तौर पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।

News Archives

Latest News