DNN सोलन (पूजा वर्मा)
जिला के धर्मपुर में सोलन पुलिस (Solan Police) की एसआइयू ( SIU) टीम ने 2 युवकों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एसआईयू की टीम धर्मपुर के सुखी जोहड़ी एक सूचना के आधार पर सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी को चैक किया। तो इसके अंदर से 11.20 ग्राम हैरोइन बरामद की। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने गाड़ी के अंदर मौजूद सुनील कुमार निवासी कण्डाघाट व सन्नी ऐदबान निवासी दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















