पोषण पखवाड़े के तहत सिरमौर जिला में आयोजित किए जा रहे अनेक कार्यक्रम

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

24 मार्च। मार्च का महीना पूरे देश में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के रूप में मनाया जाता है। जिला सिरमौर में अब तक तीन पोषण पखवाड़ा मनाए जा चुके हैं, जिसमें जिलावासियों को पोषण आहार के बारे में जागरूक करने के लिए कई प्रकार की गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया है।
दरअसल जिला में इस बार भी यह पखवाड़ा 21मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। 21 मार्च से 27 मार्च तक पखवाड़े के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का भार व कद नापने का कार्य किया जाएगा। 28 मार्च को महिलाओं की जल संरक्षण में भूमिका विषय को शामिल किया गया है, जिसमें जागरूकता शिविर व सामुदायिक आधार पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और 29 मार्च को जल संरक्षण की आवश्यकता के संबंध में महिलाओं को जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 30 मार्च को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किशोरियों में एनीमिया के उपचार एवं निवारण विषय पर विभिन्न जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बाल विकास विभाग की आरती ने बताया कि इस पखवाड़े के तहत अनेक आयोजन किए जा रहे हैं और जहां 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को खानपान, अनीमिया जांच, वजन इत्यादि बारे बताया जा रहा है, वहीं माताओं को भी सन्तुलित आहार बारे जागरूक किया जाएगा। आरती, बाल विकास विभाग

News Archives

Latest News