कांग्रेस का भारतीय राजनीति से होगा सफाया : गोविंद सिंह ठाकुर

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

24 मार्च शिक्षा भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि भारत में कांग्रेस का राजनीतिक रूप से सफाया हो जाएगा। यह बात उन्होंने आज अपने निवास स्थान मनाली में क्षेत्र के दुर्गानगर और रानीनगर से 13 परिवारों द्वारा भाजपा पार्टी का दामन थामने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नेतृत्व बचा है और न ही नेता। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी और ष्मिशन रिपीट 2022 के लक्ष्य को पूरा करेगी क्योंकि हिमाचल प्रदेश सहित भारत के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ उसकी जनहित की नीतियों की वजह से है।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि उनके नेतृत्व में मनाली विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है।
पार्टी में शामिल हुये लोग बृज लाल,तारा चंद, साहिल,कुशल,लालू राम,बरुन,गौरब,गिरेधर,दीपा देवी,मधु सुधन और रानीनगर से सूरत राम,मोनू,राम लाल ,तारा चंद।शिक्षा मंत्री ने सभी को विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आपको भाजपा पार्टी में उचित मान सम्मान दिया जाएगा।इस अवसर पर मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर महामंत्री ठाकुरदास राकेश शर्मा सोनू शर्मा सहित अन्य

News Archives

Latest News