DNN सोलन
जीनियस ग्लोबल स्कूल सोलन में निशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कौशल डेंटल क्लिनिक के डा.एमएम कौशल ने स्कूल के छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों के दांतों की जांच की।
डा. कौशल ने इस मौके पर बच्चों और अभिभावकों को दांतों के रख-रखाव का महत्व समझाया और बदलते मौसम के दिनों में अपने स्वास्थ का खास ध्यान रखने की शिक्षा दी। बच्चों ने भी शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रुचिका, चैतन्य, प्रवल, लक्ष्य, उदयवीर, अद्वित, राजवी, करतिशा, माहिरा, ऑरल और आर्यमन को स्वस्थ दांतों के लिए पुरुस्कृत किया गया। स्कूल की डायरेक्टर नीति शर्मा ने ओरल हेल्थ मंथ का महत्व बच्चों को समझाया।


















