DNN बद्दी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में वीरवार को बददी पुलिस की ओर से सडक सुरक्षा के ऊपर भाषण प्रतियोगिता ओर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे एसपी बद्दी रानी बिंदू सचदेवा ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में उपमंडल के बद्दी, गुल्लरवाला, लोदीमाजरा, हरिपुर संडोली,चनाल माजरा ओर मानपुरा समेत 6 स्कूलों ने भाग लिया। जिसमे सभी स्कूलों से आये हुए छात्रों ने बढचढ़ कर भाग लिया । भाषण प्रतियोगिता में गुलरवाला की प्रियंका ने पहला, बद्दी की राधा व हरिपुर संडोली की सपना ने दूसरा ओर मानपुरा स्कूल के मनु कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन सभी प्रतिभागियों ने सडक सुरक्षा के ऊपर अपने विचार रखे। इन्होंने कहा कि न करो ज्यादा मस्ती, जिंदगी नही है सस्ती।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बद्दी की अंजू ने सबसे सुंदर पेंटिंग बनाकर पहला स्थान, हरिपुर सडोली की रितिका ने दूसरा ओर लोदीमाजरा के रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बद्दी बिंदु रानी सचदेवा ने बच्चो से कहा कि हमें अपनी ओर दूसरो की जिंदगी को बचाने के लिए कानून के नियमो का पालन करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि अगर आपके आस पास कही भी किसी भी प्रकार का कोई अपराध होता है तो उनकी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए न कि डरना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल है भविष्य है इन्हें कानून की अच्छी जानकारी के लिए हर स्कूल में एक पुलिस क्लब बनाना चाहिए जिससे कि ये बच्चे कानून के प्रति जागरूक हो और अपने आस पास के लोगो को भी कानून के प्रति जागरूक करे।
उन्होंने खास कर लडकियों से कहा कि उनको डर कर जीने की जरूरत नही है ओर साथ ही उन्होंने छात्राओं को शक्ति नामक मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में बताया जो कि पुलिस द्वारा जारी की गई है जिसमे जरूरत पडने पर पुलिस आपकी मदद करने की लिए हरदम तैयार रहती है। एस.पी ने छात्रों को ज्यादा से ज्यादा बुक रीडिंग करने की सलाह दी। इस मौके पर यातायात इंचार्ज संजय, रमेश, बद्दी स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार, लोदीमाजरा स्कूल की प्रधानाचार्या स्मृता डोगरा, डी.पी वीरेंदर कुमार, मोनिका ठाकुर, हरिओम सां यान , सुमन चन्देल, आर.आर वर्मा, मनोज गुप्ता, ममता, नरेंद्र, रीता समेत राजनलता उपस्थित रहे।



















