DNN शिमला
बीबीएमबी हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक सप्ताह तक चलने वाले राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले में प्रदर्शनी और दवाईयों के मुफ्त वितरण सहित निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया। बीबीएमबी परियोजनाओं के सुन्दरनगर, नंगल और तलवाडा के डॉक्टरों के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ की टीम बिलासपुर की आम जनता और इस मेले में दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों को ईमानदारी से चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है। इस शिविर में जरूरतमंदों को निशुल्क चिकित्सा जांच के अलावा मुफ्त दवाईयां एवं कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
बीबीएमबी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कोविड-19 महामारी के दौरान पिछले वर्षों में हिमाचल प्रदेश के लोगों की तहेदिल से सेवा करने के लिए डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। इस स्टाल में बीबीएमबी परियोजनाओं एवं बांधों के अदभुत दृश्यों, तथ्यों आंकडों तथा मनोरम दृश्यों को दर्शाने वाले विभिन्न ट्रासलाइटस स्थापित किए हैं जो पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। श्री एच.एस.चुघ, सदस्य-विद्युत ने बताया की बीबीएमबी के स्टाल ने जन कल्याण गतिविधियों को भी उपलब्ध करवा कर इस पूरे आयोजन को और शुशोभित किया है। उन्होंने बहुत कम समय में इस मेले में इस स्टाल को स्थापित करने के लिए श्री राहुल कांसल, संयुक्त सचिव/जन सम्पर्क एवं उनकी टीम के प्रयासों की भी सराहना की।















