नालागढ़ के विभिन क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़
17 मार्च विद्युत उप मंडल नालागढ़ नंबर 1 के अंतर्गत आगामी 20 मार्च दिन रविवार को विद्युत उपकेंद्र मंझौली से संचालित 11 केवी खुराना फीडर तथा 11 केवी एसआर मिल्स फीडर का आवश्यक मुरम्मत संबंधी कार्य दोपहर 12:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक किया जाएगा। इस वजह से इन फीडरों से संचालित मुख्य क्षेत्र मगनपुरा, सैनी माजरा बस स्टैंड, जगातखाना व घराट के अतिरिक्त औद्योगिक इकाइयों
खुराना ऑलियो, थिओन फार्मा, हिम ओवरसीज, यूनिवर्सल कार्टूंस, हिम केमिकल्स, एस कृष्णा पैकेजिंग, हिमाचल शॉट्स मेटल, ओनेक्स तथा फार्मेसी कॉलेज मगनपुरा इत्यादि में आगामी 20 मार्च दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे से सांय 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उप मंडल नालागढ़ नंबर 1 के सहायक अभियंता इंजीनियर रंजीत ने दी है तथा इलाका निवासियों से सहयोग की अपील की है

Latest News