DNN सोलन( मोहन ठाकुर)
15 मार्च। कोरोना से बचाव के लिए 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के बाद अब 12 से 14 आयु वर्ष के बच्चों के लिए भी वैक्सीन बन कर तैयार हो गई है। सोमवार देर शाम भारत सरकार द्वारा दिए गए आदेश जारी होने के बाद वैक्सीन की खेप जिला मुख्यालय में भेजनी शुरू कर दी गई है। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। कोवैक्सीन की तरह कॉर्बेवैक्स का भी 28 दिनों के अंतराल के बाद ही इसका दूसरा टिका लगाया जाएगा। कॉर्बेवैक्स की 0.5ml की डोज़ 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगाई जाएगी । सोलन जिला में भी इसको लेकर पूरी तैयारी कर दी है। और 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए वैक्सीन की सुविधा पहले दिन ठोडो ग्राउंड में ही मिलेगी। हालाँकि इसके बाद अन्य जगहों पर भी अन्य आयु वर्ग की तरह वैक्सीन की सुविधा मिल पाएगी। इस से पहले 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों को को वैक्सीन लगाई जा रही थी जबकि 18 से ऊपर की उम्र वालों को कोविड शील्ड नाम की वैक्सीन लगाई जा रही थी।ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए इस्तेमाल हेतु कॉर्बेवैक्स सोलन में पहुंच जाएगी। बुधवार से ठोडो मैदान में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को भी वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन कॉर्बेवैक्स टीका इंट्रामस्क्युलर के जरिए बच्चों के शरीर में पहुंचाई जाएगी। जिसकी डोज़ 0.5ml ही होगी। इसकी दूसरी खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जाएगी। फ़िलहाल ठोडो मैदान सोलन में ही यह वैक्सीन उपलब्ध होगी। साथ ही ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए वैक्सीन लगाने के लिए स्लॉट बुक करने की जरूरत नहीं है। वह वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।















