3 दिन में आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार तो होगा चक्का जाम

Baddi + Doon Crime

DNN बद्दी  

बद्दी-चक्कां मार्ग पर जमीनी विवाद को लेकर संडोली निवासी हरजिंद्र बिटु की हत्या मामले में मृतक के रिश्तेदारों व परिजनों समेत गांव वासियों ने दून के विधायक राम कुमार चौधरी व नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष मदन चौधरी की अध्यक्षता में पुलिस थाना बद्दी का घेराव किया व हत्या के अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शांति पूर्ण प्रर्दशन किया। पुलिस थाना बद्दी में लोगों की भीड को देखकर स्वयं एस.पी. बद्दी व डी.एस.पी. बद्दी पुलिस थाना पहूंचे व भीड़ को शांत किया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही है व किसी दबाव में आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस हत्या में सिफ बाप बेटे की ही संलिप्तता नहीं है बल्कि कुछ लोग भी इसमें शामिल है। मृतक के परिजनों के साथ आए दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने एस.पी. बद्दी को घटना घटने से पहले की सारी रिर्काडिंग भी पुलिस को सुनाई जिसमें साफ-साफ सुन रहा है कि इस हत्याकांड में बाप बेटे के अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल है जिन्हें पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को तीन दिन का समय दिया व कहा कि अगर जल्द हत्या के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बद्दी में चक्का जाम किया जाएगा जिसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।

 

पुलिस निष्पक्षता से कर रही है कार्य-एस.पी.
एस.पी. बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने बताया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्षता से कार्य कर रही है। पुलिस ने हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जो पुलिस रिमांड पर है। अगर इस हत्या में अन्य लेागों की संतिप्ता पाई गई तो उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने लेागों से शांति रखने की अपील की।

बद्दी में होगी प्रदेश सरकार की गुंडागर्दी के खिलाफ रैली-राम कुमार
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश में फैली गुंडागर्दी व कानूनी अव्यवस्था के खिलाफ बद्दी में रोष रैली निकाली जाएगी जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह , विपक्ष के नेता मुकेश अग्रिहोत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खु शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरेआम अधिकारियों व आम आदमी की हत्या हो रही है व पुलिस व सरकार हाथ पर हाथ धरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस रोष रैली के जरिए पुलिस को होश में लाया जाएगा।

News Archives

Latest News