DNN सोलन (मोहन ठाकुर)
11 मार्च। अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने व नगर निगम (Nagar Nigam) के उच्च अधिकारियों से बातचीत करने के लिए सोलन नगर निगम में सीएलसी के तहत लगे सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को यूनियन (union) का गठन किया है । इस यूनियन के माध्यम से अब कर्मचारी अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा पाएंगे।
इस दौरान सहमति के साथ पदाधिकारी भी चुने गए जिसमें सर्वसहमति से विकास चौटाला को कमेटी का प्रधान चुना गया, उपप्रधान अशोक कुमार, सचिव दीपक लोहरी, संयुक्त सचिव रूपाली, मीडिया प्रभारी राहुल, कैशियर नीरज, एजेंडा मंत्री रानी देवी व दीपचंद, करण, ललित, पवन, विजेंद्र को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
यूनियन के प्रधान विकास चौटाला ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने मिलकर एक यूनियन का गठन किया है । इसके माध्यम से अब वे कर्मचारियो को रेगुलर करने, कर्मचारियो के साथ हो रहे दुर्व्यवहार व भेदभाव को रोकने को लेकर कार्य करेंगे ।















