DNN सोलन
सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल ने कहा कि देश तथा प्रदेश के विकास में सेवानिवृत कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही है। डॉ. सैजल यहां हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पैंशनर्स कल्याण संघ के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
डॉ. सैजल ने कहा कि हिमाचल जैसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले प्रदेश में सेवानविृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने न केवल विकास को जन-जन तक पंहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई अपितु कल्याणकारी नीतियों को भी लक्षित वर्गों तक पंहुचाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल को विद्युत राज्य बनाने में बोर्ड के सेवानिवृत कर्मियों की विशिष्ट भूमिका रही है।

डा. सैजल ने सभी उपस्थित पैंशनर्स को 13वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढाने में पूर्व कर्मचारियों के पास अनुभव की कोई कमी नही है। इनके अनुभवों का लाभ उठाकर देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित बनाया जा सकता है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया कि वे युवा पीढ़ी को अपने अनुभवों से लाभान्वित करें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि भाजपा के सदैव ही कर्मचारियों एवं पैंशनरों के साथ सौहार्दपूर्ण स बन्ध रहे हैं। मु यमन्त्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सत्ता स भालते ही पैंशनरों व नियमित कर्मियों को प्रथम जुलाई, 2017 से 3 प्रतिशत महगांई भत्ता जारी किया है। प्रथम जुलाई, 2016 से 8 प्रतिशत की दर से अन्तिरिम राहत भी जारी की है। इससे पैंशनरों व कर्मियों को 700 करोड़ रुपए का अतिरिक्त लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि किसी भी नई सरकार ने अपने प्रथम दो माह के कार्यकाल में कर्मियों व पैंशनरों को इतने वित्तीय लाभ प्रदान नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य विभिन्न विकासात्मक योजनाओं द्वारा समाज के सभी वर्गो का समान विकास सुनिश्चित बनाना है।
डा. सैजल ने पैंशनर्स कल्याण संघ की सभी जायज मांगों का शीघ्र निदान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि मांगों को उचित स्तर पर उठाया जाएगा।
पैंशनर्स कल्याण संघ ने इस अवसर पर डा. सैजल के समक्ष अपनी समस्याओं को लेकर मांग पत्र प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पैंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष बी.के सूद, महासचिव पी.एल. गुप्ता, सोलन इकाई के अध्यक्ष एस. डी. रतन, महासचिव लक्ष्मी रमन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे.सी. शर्मा, भारत संचार निगम लि. सोलन मण्डल के निदेशक रामेश्वर शर्मा सहित हिमाचल के सभी जिलों से संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

















