ग्रेट खली की बीजेपी में एंट्री पर शिलाई भाजपा में मची खलबली, बलदेव तोमर ने कहीं बड़ी बात

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन ( ब्यूरो)

16 फरवरी हाल ही में डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है। चूंकि ग्रेट खली सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं, तो आगामी विधानसभा चुनाव में शिलाई विधानसभा क्षेत्र से राजनीतिक गलियारों में उनके चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही है। ऐसे में ग्रेट खली के भाजपा परिवार में शामिल होने से शिलाई भाजपा में खलबली मची है। लिहाजा नाहन पहुंचे राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने ग्रेट खली की भाजपा में एंट्री को लेकर बड़ी बात कही।राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने ग्रेट खली के भाजपा में शामिल होने के मामले में कहा कि वैसे तो ग्रेट खली का पूरा परिवार पहले से ही भाजपा में शामिल है। पिछली बार खली के भाई की धर्मपत्नी भी बीजेपी समर्थित प्रधान रही। अब ग्रेट खली का जिस तरह से पार्टी में विलय हुआ है, उससे निश्चित रूप से देश भर में उसका लाभ मिलेगा। खासकर ओस वक्त पंजाब चुनाव में भी पार्टी को उनका बड़ा लाभ मिल रहा है। यही नहीं आगामी विधानसभा चुनाव में शिलाई विधानसभा क्षेत्र सहित हिमाचल में भी बड़ा लाभ मिलेगा। तोमर ने खली के भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुआ आशा व्यक्त की कि हुए जिस तरह से रेसलिंग के क्षेत्र में ग्रेट खली ने दुनिया भर में नाम चमकाया है, उसी तर्ज पर राजनीति के क्षेत्र में भी उनका नाम बहुत आगे जाएगा और उसका लाभ भाजपा को भी मिलेगा।आगामी विधानसभा चुनाव में शिलाई विधानसभा क्षेत्र से ग्रेट खली के चुनावी मैदान में उतरने की अटकलों के पूछे सवाल पर बलदेव तोमर ने कहा कि यह फैसला पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर करती है और जो फैसला पार्टी यहां के लिए करेगी, वह मान्य होगा, क्योंकि वह पार्टी के सिपाही है और पार्टी के लिए ही कार्य करते हैं।उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतों के साथ पार्टी शिलाई विधानसभा चित्र में जीत दर्ज करेगी, क्योंकि वर्तमान जयराम सरकार के 4 साल के कार्यकाल में शिलाई विधानसभा क्षेत्र में इतना अभूतपूर्व विकास कार्य हुआ है, जिसका लाभ आने वाले 50 सालों तक क्षेत्र को मिलेगा।
बलदेव तोमर, उपाध्यक्ष, राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम इस दौरान विधायक बलदेव तोमर ने वर्तमान सरकार में शिलाई विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी मीडिया के समक्ष रखते हुए इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

News Archives

Latest News