सिरमौर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर

Crime Sirmaur

DNN पांवटा साहिब।

पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर एक ट्रक के खाई में गिरने से 27 वर्षीय क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसा पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर बड़वास के समीप पेश आया। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात सरिया लादकर शिलाई की ओर जा रहा ट्रक बड़वास के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब गहरी खाई में जा लुढ़का।

हादसे में शिल्ला निवासी क्लीनर रघुवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, चालक पिंकू निवासी टंबी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर घायल को पांवटा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुरुवाला थाना की राजबन पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News