क्रैशर से लोहे की शटरिंग प्लेटें चोरी 

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़
13 जनवरी। पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक स्टोन कै्रशर से लोहे की शटरिंग प्लेटें चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अंचित ठाकुर पुत्र कृष्ण लाल ठाकुर ने बताया कि इसने प्रेम स्टोन क्रैशर खरीद रखा है जहां पर निर्माण का काम चला हुआ है। मंगलवार को यह काम देखकर चला गया और जब बुधवार को वापिस आया जो निर्माण स्थल से 32 लोहे की शटरिंग प्लेटें गायब थीं।
एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Latest News