लंबी लंबी लाइन में खड़े होने के बाद भी किसानो को नहीं मिली खाद

Nalagarh Others Solan

DNN नालागढ़ । ( श्वेता)

नालागढ़ के किसानों को खाद न मिलने किसान परेशान है। लंबी लंबी लाइन में खड़े होने के बाद भी किसानो को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
बारिश के बाद किसानों को खाद की जरूरत हुई है लकिन नालागढ़ जितनी खपत है उसके आधी सप्लाई भी नहीं आई है। यहां पर हिमफेड व इफको कोपरेटिव सोसायटी के जरिए किसानों तक खाद पहुंचाती है लेकिन जो खाद आ रही है वह मांग के अनुरूप नहीं है। खाद के ट्रक आते ही किसानों में मारामारी हो जाती है और कुछ किसान को मिल जाती है और बाकी बैरंग लौट रहे है। जिन किसानों को खाद मिल भी रही है वह भी पर्याप्त नहीं है।
नालागढ के किसान साध राम, प्रेम चौधरी, अमर चंद ठाकुर, खेड़ा से अवतार सैणी, देवराज चौधरी, बरूणा ने विनोद ठाकुर ने बताया कि खाद न मिलने से इस किसानों की गेंहू की फसल प्रभावित हो सकती है। बीबीएन में खाद की सप्लाई करने वाली इफको व हिमफेड को एक माह पहली ही स्टाक रखना चाहिए था लेकिन अभी जरूरत है तो खाद नहीं मिल रही है बाद में किसानों को इसकी जरूरत नहीं रहेगी।
उधर, इफको के जिला प्रभारी हरजीत सिंह व हिमफेड के बलविंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी से सप्लाई कम आने से यह किल्लत आई है। जल्द ही सप्लाई आने वाली है और किसानों को पर्याप्त मात्रा मे खाद दी जाएगी।

News Archives

Latest News