सोलन जिला में कोरोना के 2 नए मामले उधर बिना मास्क के घूम रहे 80 लोगों के चालान

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन जिला में पिछले कुछ समय से लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को सोलन जिला में 2 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिला में कोरोना एक्टिव की संख्या 35 पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि रविवार को 320 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर सोलन जिला में लगातार सामने आ रहे कोरोना वायरस मामलों के बाद पुलिस भी सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों को लेकर सख्त हो गई है। रविवार को जिला में पुलिस ने 80 ऐसे लोगों के चालान किए जो सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूम रहे थे। एएसपी अशोक वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन लोगों के चालान करके पुलिस ने मौके पर ₹40000 जुर्माना भी वसूला है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अभी भी मास्क पहनना अनिवार्य है।

News Archives

Latest News