शीत लहर के चलते बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने जारी किए आदेश

Himachal News Others Una
DNN ऊना
25 दिसंबर। निरंतर गिरते तापमान से बढ़ती शीत लहर को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए जिला के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला के समस्त सरकारी व निजी स्कूल अब सुबह 9ः30 बजे से सायं 3 बजे तक खुलेंगे। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से 31 जनवरी, 2022 तक लागू रहेंगे।

News Archives

Latest News