मोदी की रैली को लेकर भाजपा दून ने बनाई रणनीति

Baddi Himachal News Others
DNN बद्दी 
23 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी दून मंडल ने 27 को मंडी में प्रस्तावित रैली को लेकर रणनीति तैयार की। जिसमे कार्यकर्ताओ को जिम्मेवारियां सौंपी गई। बद्दी में वीरवार को मंडल प्रधान बलबीर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए रणनीति को अमलीजामा पहनाया। हल्के के दोनों पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों से करीब एक सौ से अधिक गाडिय़ां ले जाना का खाका तैयार किया। गुरमैल चौधरी व जिला परिषद सोलन के चेयरमैन रमेश ठाकुर को रैली का प्रभारी बनाया गया। जबकि सुमित शर्मा व खेम चंद सहायक बनाये गए। मान सिंह मेहता को भोजन प्रमुख की जिम्मेवारी दी गयी। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं व आम जनता में विशेष उत्साह है, और भाजपा दून मंडल इसमे अहम भूमिका निभाकर अपना लक्ष्य हासिल करेगा।
विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि हर बूथ से कार्यकर्ताओं को ले जाने का प्रयास किया जाएगा। चार साल के कार्यकाल में जिस प्रकार सरकार ने दून में विकास करवाया है उससे कार्यकर्ता उत्साहित है। बैठक में विधायक परमजीत के साथ गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष वैद्य, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा. श्रीकांत शर्मा, मंडल प्रधान बलबीर ठाकुर, प्रदेश  संयोजक उधोग प्रकोष्ठ सुमित शर्मा, डी आर चंदेल, उपाध्यक्ष भाजपा सोलन बलविंदर ठाकुर, हेम राज, गुरमैल चौधरी, उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता, जिला परिषद सदस्य अमर संधू, रोशन लाल वशिष्ठ, महामंत्री कश्मीरी लाल धीमान, खेम चंद ठाकुर, उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, खुशदेव ठाकुर, सचिव पवन शर्मा, हरी चंद, गुरमीत चौधरी, कुलदीप चौधरी, लोकेश दत्ता, खुशी राम कसाना, दलीप, बलराम,वीरेंद्र चौधरी, लवली ठाकुर, ललित शर्मा, रामेश्वर दास, रिशु ठाकुर, राज कुमार  संडोली, गुरदेव संडोली, बब्बू लबाना व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Archives

Latest News