मेहनमानवाजी कर वापिस लौट रहे वार्ड सदस्य की खाई में गिरने से मौत

Himachal News Others Sirmaur

DNN शिलाई

10 दिसम्बर। विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत बादली के वार्ड सदस्य लायक राम उस वक्त गहरी खाई में जा गिरे, जब वह मेहमानवाजी कर घर लौट रहे थे। हादसे में लायक राम बुरी तरह जख्मी हो गए, जिनकी उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बांदली के वार्ड नंबर-6 के सदस्य लायक राम बीते रोज दोपहर बाद मेहमानवाजी करके वापिस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लायक राम का पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरे। ग्रामीणों ने तुरंत लायक राम को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया। सिर में अधिक चोट होने की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें यहां से पांवटा साहिब सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। मगर हालत अधिक गंभीर होने के कारण लायक राम को पांवटा साहिब से भी पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान वार्ड सदस्य लायक राम ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक लायक राम अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे, एक बेटी को छोड़ गए है। वार्ड सदस्य की मौत से पंचायत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
बांदली पंचायत की प्रधान सुनीता देवी व उपप्रधान बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने वार्ड सदस्य लायक राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया कि लायक राम का परिवार गरीब श्रेणी में आता है। लिहाजा सरकार की तरफ से मिलने वाली दुर्घटना राशि के लिए जरूरी कागजात व फाइल तैयार करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।

News Archives

Latest News