चुल्हड़ी से पैराग्लाइडिंग की अनुमति मिलने पर क्षेत्र में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाः कंवर

Himachal News Others Una
DNN ऊना
09 दिसंबर। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के चुल्हड़ी को टेक-ऑफ तथा अंदरौली को लैंडिंग साइट के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है। पर्यटन विभाग ने इस संबंध में जारी कर दी है। इस बारे जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक अवसर है, जब कुटलैहड़ के चुल्हड़ी से पैराग्लाइडडर्स को उड़ान भरने की औपचारिक अनुमति मिल गई है।  कंवर ने कहा कि पर्यटन विभाग की अनुमति मिलने से अब यहां पर व्यावसायिक स्तर पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां की जा सकेंगी, जिससे क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा दूर-दूर से पर्यटक यहां पर पैराग्लाइडिंग करने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि अंदरौली में जल क्रीड़ाओं के लिए बीबीएमबी से अनुमति मिलने के बाद वॉटर स्पोर्ट्स का ट्रायल भी सफल रहा है। बहुत जल्द गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाएं शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ को साहसिक खेलों के केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

News Archives

Latest News