हिमाचल में नशा तस्करों पर शिकंजा, सिरमौर में 2 अलग-अलग मामलों में चरस की खेप बरामद

Himachal News Others Sirmaur

DNN पांवटा साहिब

08 दिसम्बर । जिला सिरमौर में पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में अब पांवटा साहिब पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में चरस की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।पहले मामले में एसआईयू नाहन की अीम को सूचना मिली कि गांव गातू के पीछे उपरी पहाड़ी पर एक भेड़-बकरी पालक अस्थाई रूप से जंगल में डेरा लगाकर जंगल में रूका हुआ है, जहां पर एक 19 वर्षीय युवक रोबिन निवासी ग्वाल जिला उत्तरकाशी उत्तराखंड दो दिन पूर्व यहां रहने व काम करने आया है। यह युवक अपने साथ बिक्री करने के लिए चरस लेकर आया है, जोकि चोरी छिपे स्थानीय इलाके में युवाओं को चरस बेचने का काम कर रहा है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात्रि करीब डेढ़ बजे के करीब संबंधित डेरे में दबिश दी, जहां जंगल में खुले स्थान पर आग जलाकर 5-6 लोग चारों तरफ बैठे हुए थे, जिनमें रोबिन नाम का युवक भी मौके पर ही मौजूद था। इस दौरान पुलिस ने जब रोबिन के बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से पालीथीन से 826 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया।
नशा तस्करी के एक अन्य मामले में पांवटा साहिब पुलिस थाना की टीम रात्रि के समय बस स्टैंड पांवटा साहिब में गश्त कर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति की पुलिस के वाहन को देखकर बस के पीछे छिप गया। पुलिस ने पूछताछ में संबंधित व्यक्ति ने अपना नाम समिंद्र पाल सिंह निवासी जिला होशियारपुर पंजाब बताया। इस दौरान पुलिस ने जब समिंद्र के बैग की तलाशी ली तो कपड़ों के बीच से 60.97 ग्राम चरस बरामद हुई। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

News Archives

Latest News