डीग्री काॅलेज ऊना में जिलावासियों ने एलईडी वाॅल पर देखा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

Himachal News Others Una
DNN ऊना
05 दिसंबर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर का आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ मनसुख मंडविया द्वारा शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का राजकीय महाविद्यालय, ऊना में एलईडी वाॅल के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि षिरकत की।इस अवसर पर अपने सबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेष में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि लोगों को अपने घर-द्वार पर ही बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बिलासपुर में एम्स के खुलने की बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेष के 75 लाख लोगों को बिलासपुर एम्स में विष्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसमें नौ स्पेषियलिटी और नौ सुपर स्पेषियलिटी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यहां 19 ओपीडी शुरु की जाएंगी जहां हर रोज 350 मरीजों की जांच की जाएगी।  उन्होने प्रदेष में कोविड वैक्सीनेषन के लक्ष्य को शत-प्रतिषत हासिल करने की भी बधाई दी। उन्होंने वैक्सीनेषन अभियान में अपनी सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाई है जिसके परिणामस्वरूप ही हम वैक्सीनेषन के लक्ष्य को हासिल कर पाएं हैं। उन्होंने कहा कि जिला में पीजीआई जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए मलाहत मे 400 करोड़ रुपये व्यय करके पीजीआई सेटेलाईट सैंटर का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना में 8.31 करोड़ रुपये से ट्राॅमा सैन्टर और 20 करोड़ रुपये से मातृ-षिषु अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान आंगनवाड़ी कायकर्ताओं ने कोविड वैक्सीन आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यकर्ताओं ने नाटिका के मंचन द्वारा वेक्सीनेषन प्रक्रिया सहित कोविड महामारी की रोकथाम के लिए इसके महत्व पर पूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर चिंतपुर्णी के विधायक बलबीर ंिसंह, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, नगर परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी नगर पंचायत अंब की अध्यक्षा, मंडलाध्याक्ष हरपाल सिंह गिल, नप ऊना के पार्षद, एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त गौरव चैधरी, सीएमआ डाॅ रमन कुमार शर्मा, एसडीएम बंगाणा विषाल शर्मा सहित समस्त ब्लाॅक मैडिकल अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News