DNN शिमला
26 नम्बर। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा और हमारी सरकार ने हर वर्ग की चिंता की और बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार के कामों को जनता तक पहुंचना है।हम ने विधायक का रिपोर्ट कार्ड क्यों बनाया था , इसलिए कि विधयाक के विधानसभ में हुए करोड़ो के काम का जनता को पता चले। अब सभी विधायक 4 साल का रिपोर्ट कार्ड भी बनाएंगे।उन्होंने कहा की हमारी पार्टी की ताकत हमारा कार्यकर्ता है और हम आने वाले समय मे केंद्र और प्रदेश के लाभार्थियों से संपर्क भी करेंगे।खन्ना ने कहा कि मेरी सरकार ने कितने अच्छे काम किया है यह हम जानते है इस काम के लिए हमारा सर गर्व से उठता है।उन्होंने कहा कि हम सभी को कार्यकर्ताओं को सम्मान देना है, हर घर पर सम्पर्क कर बड़ा झंडा लगाना है और नाम की पट्टिका भी लगानी या। यह हमारा संयोर्क अभियान होगा।उन्होंने कहा की समपर्क की अहम भूमिका होती है इससे फीडबैक मिलता है , आज जनता मानती है कि हमारी सरकारों ने जन कल्याण के काम किए है।संपर्क अभियान से प्रदेश का वातावरण बदलेगा और यह अभियान 2022 की नींव होगी।इससे सबका कम्युनिकेशन गैप भी होता है, संपर्क अभियान को हम सबको साधना के ररू में चलना है।खन्ना ने कहा कि राष्ट्रीय भजापा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गर्व के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हौंसला बढ़ाया है, हमारी सरकार की ईमानदार छवि है, जयराम सरकार ईमानदार सरकार है।
शिमला, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने कहा की भाजपा जो कार्यक्रम तय करेगी उनको धरातल तक ले जाना है, सरकार की जन कल्याण योजनाओं को घर घर तक पहुंचना है जिससे भाजपा और मज़बूत होगी।उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं की सुनेंगे और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 2022 में फिर सरकार बनाएंगे। धूमल ने कहा कि भाजपा ने कई वर्षों से मेहनत की है जिससे भाजपा का इतना बड़ा स्वरूप है।उन्होंने कहा कि हमें कोई भी कमी लगती है तो नेतृत्व से बात करनी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और प्रदेश के लिए बहुत काम किया है, उनके काम से फर्क पड़ता है देश मज़बूत होता है। हम सभी को पार्टी के हित मे सोचना है, कार्यकर्ताओं के बारे में सोचना है और सकारात्मक दिशा में काम करना है। हिमाचल में एक बार फिर कमल खिलेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में सुख भोगने नहीं आती है अपितु गरीब जनता की सेवा करने आती है।















